उच्च न्यायालय लखनऊ में अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत द्वारा वृक्षारोपण
लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत द्वारा उच्च न्यायालय लखनऊ में एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति ए. आर. मसूदी (वरिष्ठ न्यायमूर्ति), न्यायमूर्ति बृज राज सिंह एवं न्यायमूर्ति प्रकाश सिंह ने उपस्थित होकर पौधारोपण किया।
- ▶▶स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत द्वारा उच्च न्यायालय लखनऊ में एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- ▶▶कार्यक्रम में न्यायमूर्ति ए. आर. मसूदी (वरिष्ठ न्यायमूर्ति), न्यायमूर्ति बृज राज सिंह एवं न्यायमूर्ति प्रकाश सिंह ने उपस्थित होकर पौधारोपण किया।
- ▶▶ वृक्षारोपण की इस पहल का उद्देश्य न केवल न्यायालय परिसर को हरित बनाना था, बल्कि पर्यावरण के प्रति.. जागरूकता फैलाना भी था।
वृक्षारोपण की इस पहल का उद्देश्य न केवल न्यायालय परिसर को हरित बनाना था, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। वृक्षारोपण कार्यक्रम ने यह भी प्रमाणित किया कि स्वतंत्रता दिवस का अवसर केवल स्वतंत्रता का जश्न मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी एक महत्वपूर्ण दिन है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अवध प्रांत की महामंत्री मीनाक्षी परिहार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद्र राय, सदस्य डॉ. पूजा सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी व हाईकोर्ट इकाई की कार्यकरिणी की उपस्थिति रही।

यौन अपराध मामले में बड़ा निर्णय, SC ने दी सख्त टिप्पणी
गरीबों के घर का सपना होगा पूरा, पीएम आवास के लिए ज्यादा फंड
वायरल वीडियो पर सख्ती, MY अस्पताल प्रशासन हरकत में
एमपी बजट में महिलाओं पर फोकस, हजारों हॉस्टल और बड़ा फंड
बजट में शिक्षा पर जोर, 15 हजार पदों पर होगी नियुक्ति