तिरंगा यात्रा में दिखा अधिवक्ताओं का जोश
लखनऊ| भारतीय सैन्य बलों द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादियों के विरुद्ध किए गए ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता उपरांत अधिवक्ता परिषद अवध द्वारा उच्च न्यायालय, लखनऊ में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान अधिवक्ता परिषद अवध कि महामंत्री मीनाक्षी परिहार सिंह ने कहा कि भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रहार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जो हमारे शूरवीर जवानों की वीरता, साहस और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को दर्शाता है।

- अधिवक्ता परिषद अवध ने “तिरंगा रैली” का आयोजन कर भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया
ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय ने भारत के सामूहिक संकल्प, सुरक्षा बलों की अप्रतिम शौर्यगाथा और राष्ट्रीय स्वाभिमान को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है। इस तिरंगा यात्रा में शामिल समस्त अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए शौर्य, सम्मान और अखंड राष्ट्रभाव का भव्य उत्सव है। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद अवध कि महामंत्री मीनाक्षी परिहार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद्र राय, मंत्री सिद्धार्थ शंकर दूबे, सदस्यगण अजय कुमार त्रिपाठी, अमित राय, उच्च न्यायालय इकाई एवं लखनऊ जनपद इकाई के समस्त कार्यकारिणी व अनेक अधिवक्तागण तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ